Home

 साहिबगंज :-- भगवान के दरबार में मोटरसाइकिल हुई  चोरी।

साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के मंडई मां पगली दुर्गा स्थान से बीते रविवार संध्या में अज्ञात चोर के द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुरली सिमलढाब निवासी सुमन कुमार महतो मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर में रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल से पुजा करने गए थे। 



मोटरसाइकिल को मंदिर परिसर के बाहर रखकर पुजा करने गए। इसी बीच जब पुजा कर मंदिर से बाहर आकर देखा कि उनका मोटरसाइकिल गायब है। मोटरसाइकिल हिरो स्पलेंडर प्लस रंग काला जेएच 17 आर 5932 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चुरा कर अपने साथ ले गया। वाहन मालिक के द्वारा इधर उधर काफी खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने राजमहल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज।

Baca juga :

No comments

Post a Comment

to Top