Home

 साहिबगंज :-- नहाने के क्रम में डूबे व्यक्ति की लाश बरामद।

साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत के चंडी पुर के गंगा घाट  में स्नान के दौरान डूबने से  मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने करीब  चार घंटे की कड़ी मशक्कत ,एवं खोज बीन के 


बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला।युवक की शिनाख्त नगर दीप मंडल,(40),पिता सतीश मंडल के रूप में हुई  है।

ग्रामीणों ने बताया  की नगर दीप मंडल साहिबगंज  जिले के जामनगर का रहने वाला था,किन्तु पिछले 9 वर्षों से वो चंडीपुर में ही अपने ससुराल के करीब ही घर बनाकर रह रहा था।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के चीत्कार से सारा मुहल्ले वासी गमगीन हो गए,और सारे इलाके में सन्नाटा पसर गया।

राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया, और मामले की  तहकीकात में जुटी हुई है।

Baca juga :

No comments

Post a Comment

to Top